Lucky Plants: पौधे ना सिर्फ हमारे घर को खूबसूरत बना देते हैं बल्कि हमारे घर की सुख समृद्धि का भी प्रतीक माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के अंदर पौधे लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। अधिकतर लोगों को यह बात पता होती है कि घर के अंदर मनी प्लांट लगाने पर आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मनी प्लांट के साथ में कई सारे ऐसे भी पेड़ पौधे मौजूद हैं जिन्हें घर के आंगन या फिर गार्डन में लगा देने पर कभी भी धन की किल्लत नहीं होती है।
अनार का पौधा
अनार स्वाद और सेहत के लिहाज से बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है बल्कि इसका पौधा आर्थिक मोर्चे पर इंसान को समृद्ध बनाने में बहुत ही ज्यादा सहायता करता है। घर के सामने अगर अनार का पौधा लगा दिया जाए तो इससे कर्ज से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। अनार का पौधा लगाते वक्त इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि इसे घर के आग्नेय कोण या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।
बांस का पौधा
घर के सामने बाग का पौधा होना बहुत ही ज्यादा शुभ बताया जाता है। वास्तु की मानें तो वे इसे ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा के अंदर लगा दिया जाए तो घर के अंदर पैसों की बरसात होने लग जाती है। घर के सामने बांस का पौधा आपको कभी भी कंगाली नहीं होने देता है।
बेल का पौधा
वास्तु शास्त्र की मानें तो बेल के पेड़ को बहुत ही ज्यादा शुभ बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो बेल के पौधे के अंदर भगवान शंकर का वास माना जाता है और जिस भी घर के दरवाजे पर स्वयं भगवान शिव की नजर होती है वहां पर कभी भी कंगाली नहीं आती है। बेल का पौधा लगाने पर आपके धन के भंडार यानी कि आपके धन की तिजोरी हमेशा भरपूर भरी रहती है। खर्चों के बोध से कभी भी आपके घर का बजट बिगड़ नहीं पाता है।
मनी प्लांट का पौधा
घर के अंदर धन समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनी प्लांट का पौधा बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है। हर घर में यह आपको मिल जाता है। यह पौधा बहुत ही तेजी से बढ़ने वाला होता है जो कि घर में उतनी ही तेजी से दिल भी लेकर आता है। घर के अंदर मनी प्लांट लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है जैसे कि आग्नेय कोण यानी कि दक्षिण पूर्व दिशा में ही इसको लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसकी पत्तियां कभी भी ज़मीन पर बिखर कर नहीं जानी चाहिए वरना यह बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है।