Unlucky Plants: वास्तुशास्त्र (vastu shastra) के अंदर पेड़ पौधों को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है और ऐसा इसीलिए दिया जाता है क्योंकि इनसे भी आसपास की ऊर्जा पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ में वास्तु शास्त्र (vastu shastra) घर के अंदर और बाहर के साथ साथ ऑफिस आदि के लिए भी शुभ और अशुभ पेड़ (Unlucky Plants) पौधों के नाम के साथ साथ दिशा आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। इतना ही नहीं चीनी वास्तु शास्त्र (vastu shastra) यानी कि फेंगशुई (fengshui) के अंदर भी पौधों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। इसीलिए आज हम कुछ ऐसे ही इनडोर प्लांट के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनका घर में होना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। यह पौधे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार करने लगते हैं और घर के लोगों की तरक्की और धन की आवक में रुकावट भी पैदा करते हैं।
घर की सजावट के चक्कर में कभी ना करें ऐसी गलती
घर के अंदर सजावटी पौधों के रूप में कई बार हम ऐसे पौधे भी लगा लिया करते हैं जो कि नकारात्मक और दुर्भाग्य लेकर आ जाते हैं। यह पौधे घर की सुख शांति को भी भंग कर दिया करते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं कि यह कौन से पौधे होते हैं जो कि हमें घर में लगाने नहीं चाहिए।
बोनसाई का पौधा
बोनसाई का पौधा घर के अंदर लगाना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। पौधा उन्नति में बाद में लेकर आता है। घर के लोगों की नौकरी और व्यापार में तरक्की में भी रुकावट पैदा करता है।
कपास का पौधा
कपास का पौधा भी बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण माना जाता है। भले ही है दिखने में काफी सुंदर होता है लेकिन इसे घर के अंदर लगाना बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। यह नकारात्मक और कई सारी मुसीबतों की वजह भी बन जाता है।
मेहंदी का पौधा
मेहंदी का पौधा भी नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करने वाला होता है। इसी कारण से इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। हालांकि यह काफी उपयोगी होता है और साथ ही सुंदर पौधा भी होता है लेकिन फिर भी इसे घर के अंदर इनडोर प्लांट के रूप में नहीं लगाना चाहिए।
इमली का पौधा
इमली का पौधा घर के अंदर लगाना बहुत ही ज्यादा अशुभ (Unlucky Plants) माना जाता है। यह पौधा भी नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करने वाला होता है इसीलिए भूल कर भी इस पौधे को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।