Kapoor Ke Totke: पूजा पाठ के अंदर कपूर का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा जरूरी बताया जाता है। अगर कपूर (Kapoor Ke Totke) नहीं होता है तो आरती और हवन हमेशा संपन्न नहीं माना जाता है। इसे जलाने से नस तुम्हारे घर का वातावरण सुगंधित हो जाता है बल्कि घर के जो भी नकारात्मक शक्तियां या फिर ऊर्जा होती है वह उसका नाश कर देता है। कपूर घर में जलाने पर खुशहाली और सकारात्मकता का संचार भी होने लगता है। कपूर के अंदर कुछ औषधीय गुण भी पाए जाते हैं इसी के साथ में ज्योतिष उपाय के अंदर भी कपूर का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कपूर के टोटके (Kapoor Ke Totke) ग्रह और वास्तु दोष (vastu dosh) को ख़त्म करने के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। तो चलिए आज हम जाने वाले हैं कि कपूर से जुड़े हुए ऐसे कौन से खास उपाय हैं जो कि हम कर सकते हैं।
जानिए कपूर के चमत्कारी टोटके (Kapoor Ke Totke)
– घर के अंदर सदस्यों के काम के अंदर कई बार बाधाएं उत्पन्न होती रहती है तो घर के अंदर सुबह शाम कपूर जला देना चाहिए। जिससे के घर का वातावरण शुद्ध बन जाता है और नकारात्मक शक्तियां भी घर से दूर ही बनी रहती है। कपूर जलाने पर घर के अंदर सुख शांति भी मौजूद रहती है।
– घर का वास्तु दोष (vastu dosh) भी दूर करने के लिए कपूर बहुत ही ज्यादा उपयोगकारी होता है। एक डोरी के अंदर कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख देने चाहिए। और जब कपूर खत्म हो जाता है तो वहां पर कपूर के नए टुकड़ों को रख देना चाहिए। कुछ दिनों लगातार ऐसा करने पर वास्तु दोष धीरे-धीरे समाप्त होने लग जाता है।
– अगर आपकी कुंडली में पितृदोष या फिर कालसर्प का दोष होता है तो व्यक्ति की तरक्की में रुकावट आने लग जाती है।ऐसा राहू और केतु ग्रह की वजह से भी रहता है। इन दोषों से अगर मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो घर में तीन समय पर सुबह,शाम और रात के समय पर कपूर जलाना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसा अगर आप करते हैं तो इन दोषों से आपको बहुत ही जल्दी मुक्ति प्राप्त हो जाती है।
– शनिवार के दिन पर नहाने के पानी के अंदर कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहा लेना चाहिए जिससे कि शनि दोष भी दूर हो जाता है। इसके प्रभाव से बहुत सारे कार्यों में रुकावटें दूर हो जाती है और घर में धन का वास होने लगता है।
– सोते वक्त बुरे सपने आ जाते हैं या फिर आपको डर लगने लग जाता है तो अपने बेडरूम के अंदर कपूर जलाकर सोना चाहिए। जिससे की आपके कमरे की नकारात्मक शक्तियां बाहर निकल जाती हैं और बुरे सपने भी नहीं आते हैं। पति पत्नी के बीच में अगर मनमुटाव भी रहता है तो बेडरूम में कपूर जलाने पर इससे आपको फायदा मिलेगा।